फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabab: बारिश के कारण छत गिरने से किसान की मौत, पिता को मलबे में दबा देख बेटे ने मचाया शोर

Tue, 02 Jul 2024 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कमरे की छत गिरने से किसान की मौत हो गई। सुबह बेटा विनोद पहुंचा तो उसने छत गिरी हुई देखी और पिता मलबे के नीचे पड़े हुए थे।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव थेड़ी में अलसुबह हुई बारिश के कारण कमरे की छत गिरने से किसान की मौत हो गई। गांव थेड़ी निवासी 67 वर्षीय महाबीर खेत में पानी लगाने के लिए गया था। सुबह जब बारिश आई तो वह कमरे में चला गया। इस दौरान अचानक छत गिर गई और और मलबे के नीचे दब गया।

विज्ञापन


सुबह बेटा विनोद पहुंचा तो उसने छत गिरी हुई देखी और पिता मलबे के नीचे पड़े हुए थे। बेटे ने शोर मचाया और गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला तो मौत हो चुकी थी। आसपास कोई संभालने वाला न होने के कारण महाबीर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें