फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अफसरों से जान-पहचान बता हड़पे 1.5 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर थाना रतिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बलविंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना शहर रतिया प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस बारे में 11 जुलाई को मोहन सिंह निवासी ढाणी बबनपुर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मोहन सिंह का कहना था कि उसने सोहन सिंह उर्फ राम सिंह निवासी टिब्बा काॅलोनी रतिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में चार-पांच महीने हो जाने के बावजूद पुलिस सोहन सिंह को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इस मामले में बलविंद्र सिंह ने पुलिस के बड़े अफसरों से जान पहचान की बात कहकर आरोपी सोहन सिंह की गिरफ्तारी के नाम पर एक लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए हैं। इस मामले में थाना शहर रतिया पुलिस के जांच अधिकारी एएससाई शैलेंद्र कुमार ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें