घायलों को फतेहाबाद रेफर किया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, नथवान ढाणी निवासी निवासी पाला सिंह के घर उनके रिश्तेदार पंजाब के मानसा जिले के मलूका निवासी परमजीत सिंह दो दिन पहले ली गई नई गाड़ी लेकर परिवार सहित मिलने आए थे।
सोमवार दोपहर को पाला सिंह के 18 वर्षीय बेटे दलप्रीत सिंह अपने रिश्तेदारों की नई गाड़ी में बच्चों को घुमाने टोहाना रोड की तरफ निकल पड़े। गाड़ी में दलप्रीत और उसका भाई टहला सिंह तथा पंजाब के रिश्तेदारों के जगजीत, उसका भाई जगजीत व चमकौर सवार थे।
दलप्रीत कार को डीएवी के सामने बाईपास की ओर ले गया। जैसे ही गाड़ी डीएवी स्कूल के पास पहुंची तो कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
जोरदार धमाके के साथ कार के सेफ्टी एयर बैग भी खुल गए, लेकिन इसके बावजूद कार सवार दलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत रतिया के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पंजाब निवासी सात वर्षीय जगजीत सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक दलप्रीत और जगजीत रिश्तेदारी में मामा भांजा थे। वहीं, दो अन्य बच्चे टहला सिंह व दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फतेहाबाद रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही नथवान ढाणी व आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि परमजीत अपनी नई कार की बधाई देने ही रतिया आया था।
11एफटीबीपी09 : नथवान में सड़क हादसे में मारे गए मृतक का शव गाड़ी से बाहर निकालने पर देखते हुए लोग।
11एफटीबीपी 10: नथवान हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखते आस पास के लोग ।