फतेहाबाद। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वधवा ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। करीब डेढ़ माह से कार्यकारी अभियंता का पद खाली था।
विज्ञापन
नगर निकाय ने कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक की जगह पर ज्ञान प्रकाश के फरीदाबाद से फतेहाबाद नगर परिषद में ट्रांसफर आदेश जारी किए थे लेकिन कार्यकारी अभियंता ने कार्यभार नहीं संभाला था। कार्यभार संभालने के बाद ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शहर में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। इस बारे में वे संबंधित से पूरी जानकारी लेंगे और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। शहर में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगा। काम पूरा होने से लोगों को सुविधा मिलेंगी।
कार्यकारी अभियंता न होने के कारण कक्ष खाली था। पिछले दिनों नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने अपने नाम की प्लेट लगा ली थी और इसी कक्ष में बैठ रहे थे। कार्यकारी अभियंता के आने बाद फिलहाल प्लेट नहीं हटी है।