फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Thu, 24 Jul 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में योग की स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी
विज्ञापन
समैन। गांव ललोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग खेलों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वीरवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल टेनिस, साइकिलिंग, नेटबाल, योग व तीरंदाजी के खेल मुकाबले आयोजित हुए।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल सत्यवान घनघस ने बताया कि वीरवार को खंडस्तरीय खेलों के दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललोदा में साइकिलिंग, आदर्श स्कूल पिरथला में नेटबाल, डीएवी स्कूल टोहाना में टेबल टेनिस व ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल में योग व तीरंदाजी के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल फोगाट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तर व राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।





अलग-अलग स्पर्धाओं का परिणाम इस प्रकार रहा

साइकिलिंग 19 वर्ष आयु वर्ग में डीएवी स्कूल टोहाना से जश्नदीप प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना से जोनी दूसरे स्थान पर रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में आदर्श स्कूल टोहाना से वंश प्रथम रहा, 14 वर्ष आयु वर्ग में एसएस पब्लिक स्कूल से कुनाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग में एसएस पब्लिक स्कूल टोहाना से सेजल प्रथम व 17 वर्ष आयु वर्ग में आदर्श स्कूल टोहाना से बीरपाल कौर प्रथम स्थान पर रही। नेटबाल में 19 वर्ष आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों दोनों में आदर्श स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय पिरथला दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार योग के 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में टोहाना का ऋग्वेदा स्कूल प्रथम, लिटल एंजल स्कूल टोहाना दूसरे स्थान पर रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग में लिटिल एंजल स्कूल टोहाना प्रथम व डीएवी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ष में ऋग्वेदा स्कूल प्रथम व राजकीय वरिष्ठ विद्यालय पारता दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में एसवीएम स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। लड़कों के 17 वर्ष आयु वर्ग में ऋग्वेदा स्कूल प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें