फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुर्सी पर आंच...जिला परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ बगावत पर उतरे 12 पार्षद

Thu, 24 Jul 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लघु सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे जिला पार्षद।
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा समर्थित जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ की कुर्सी पर संकट मंडराने लगा है। चेयरपर्सन सुमन खिचड़ और उपप्रधान कैलाशो देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए वीरवार को 18 में से 12 पार्षद एकजुट होकर उपायुक्त मनदीप कौर से मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


पार्षदों ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन की कार्यशैली पक्षपातपूर्ण है, विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है और केवल चहेते पार्षदों को ही ग्रांट दी जा रही है। उनका कहना है कि अन्य वार्डों की उपेक्षा हो रही है और उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। डीसी से पूर्व पार्षदों ने सीईओ को पत्र सौंपकर जल्द बैठक बुलाने की मांग की थी। अब पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर शीघ्र मीटिंग बुलाने की मांग दोहराई है।

चेयरपर्सन और उनके प्रतिनिधि भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे

खास बात यह है कि विरोधी खेमे में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और पूर्व विधायक दुड़ाराम के समर्थक पार्षद भी शामिल हैं, जिससे यह मामला स्थानीय राजनीति से भी जुड़ गया है। भाजपा ने चेयरपर्सन सुमन खिचड़ को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया था और उनके प्रतिनिधि सुभाष खिचड़ भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


-

सुमन ढाई साल पहले बनी थीं चेयरपर्सन

14 जनवरी 2023 को भाजपा समर्थित वार्ड-6 की पार्षद सुमन सुभाष खिचड़ कुल 18 वोटों में से 10 वोट लेकर चेयरपर्सन बनी थीं। हालांकि जिला परिषद की बैठकों में विकास कार्य को लेकर खींचतान रही है।

आरोप : छोटे काम भी नहीं हो रहे

उपायुक्त के पास पहुंचे 12 पार्षदों में शामिल बंटी गढ़वाल, बंटी सिहाग, गौरव शर्मा ने कहा कि ढाई साल से विकास कार्य करवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रांंट में भेदभाव हो रहा है। छोटे काम भी नहीं हो रहे हैं। सब कुछ ठप पड़ा है। इसलिए चेयरपर्सन को बदलने की मांग उठाई गई है।

-

सीईटी के बाद बुलाई जा सकती है बैठक

जिला परिषद में 18 पार्षद हैं। चेयरपर्सन की खिलाफत करने वालों में वार्ड-1 से पार्षद राकेश कुमार, वार्ड-2 से पार्षद पूजा, वार्ड-3 से गौरव शर्मा, वार्ड-4 से सीमा, वार्ड-5 से बिंदर पाल सिहाग, वार्ड-7 से रमेश उर्फ बंटी गढ़वाल, वार्ड-8 से प्रवीण कुमार, वार्ड-9 से बेयंती रानी, वार्ड-13 से सीमा आर्य, वार्ड-15 से मंजू गिल, वार्ड-17 से अनूप कुमार और वार्ड-18 से परमजीत कौर सहित 12 पार्षद शामिल हैं। अभी अधिकारी सीईटी के लिए व्यवस्था बनाने में व्यस्त हैं। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई जा सकती है।

-

चेयरपर्सन 6 माह पहले पेश कर चुकी हैं लेखा-जोखा

जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने करीब 6 माह पहले वार्डों में करवाए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया था, लेकिन अब फिर से ग्रांट के पक्षपात के पार्षद आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


-

जिला परिषद पार्षदों की ग्रांट में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। सभी वार्डों में समान रूप से काम किए जा रहे हैं।
- सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें