गांव खाराखेड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी में कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं में दाखिले को लेकर आठ फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा नौंवी में दाखिले को लेकर 548 और कक्षा ग्यारहवीं में दाखिले को लेकर 111 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
नए सत्र में दाखिले को के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू की गई हैं। इससे पहले कक्षा छठी में दाखिले को लेकर 2,682 विद्यार्थी पिछले दिनों परीक्षा दे चुके हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दाखिले खाली हुईं सीटों पर किया जाएगा।
कक्षा नौंवी के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद।
कक्षा ग्यारहवीं के लिए बनाए गया केंद्र
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी
ढाई घंटे की होगी परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी में कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं में दाखिले को लेकर 659 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा सुबह सवा 11 बजे शुरू होगी और पौने दो बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी को को केंद्र में साढ़े 10 बजे से पहले पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी होगा।
कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं में दाखिले को लेकर 659 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को लेकर दो केंद्र बनाए गए है। विद्यार्थियों को साढ़े 10 बजे तक केंद्र में पहुंचना होगा।
- अनूप सिंह, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय