फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल जहां पर चार पहिया वाहनों की बंद की गई एंट्री संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। वीरवार को सड़क निर्माण कार्य के चलते मुख्य गेट को चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। अस्पताल में मुख्य गेट से सिर्फ इमरजेंसी वाहनों की ही एंट्री रहेगी।
अस्पताल में करीब 40 साल बाद सड़क का निर्माण हो रहा है। निर्माण से पहले वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने सफाई कार्य किया। बता दें कि अस्पताल का जुलाई माह से सुंदरीकरण कार्य चल है। करीब साढ़े 9 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कार्य हो रहा है। इसमें सड़क निर्माण भी शामिल है। एसएमओ डॉ. बुधराम का कहना है कि ठंड का मौसम शुरू हो रहा है। लोक निर्माण विभाग धुंध पड़ने से पहले सड़क का निर्माण पूरा करना चाहते है ताकि दिक्कत न आए।