फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीड़ित छात्राओं के घर जाकर लिए बयान, आरोपी स्कूल संचालक गायब

Thu, 04 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। नव ज्योति हाई स्कूल ढाणी भोजराज में छात्राओं के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद महि
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। ढाणी भोजराज के नवज्योति हाई स्कूल में दो छात्राओं की पिटाई और अभद्रता के मामले में पुलिस के साथ ही शिक्षा विभाग ने जांच तेज कर दी है। वीरवार को महिला पुलिस पीड़ित छात्राओं के बयान लेने उनके घर पहुंची और स्कूल में भी जांच की। उधर, आरोपी संचालक व स्कूल में ही कार्यरत उसका बेटा और पत्नी गायब हैं।
विज्ञापन

पूछताछ के लिए पुलिस टीम के स्कूल पहुंचने पर संचालक सुभाष चंद्र श्योराण, बेटा कुलदीप सिंह (लिपिक) और प्रिंसिपल पुत्रवधू सुनीता श्योराण नदारद मिले। कक्षा 11वीं-12वीं का एक भी विद्यार्थी स्कूल में नहीं था। जांच अधिकारी शकुंतला देवी ने बताया कि टीम ने छात्राओं के घर जाकर उनके बयान दर्ज किए और घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई। वहीं बीईओ के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि स्कूल में विद्यार्थियों के साथ शारीरिक प्रताड़ना आम बात हो चुकी थी। उन्हें शिकायत दर्ज कराने से रोकने का प्रयास किया जाता था। रिपोर्ट में स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दिनभर दबिश देती रही। मोबाइल फोन की लोकेशन से उसकी तलाश कर रहे हैं। डीएसपी संजय बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

पुलिस ने तैयार किया नक्शा

पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस स्कूल संचालक सुभाष चंद्र श्योराण के कार्यालय में पहुंची और वहां का नक्शा तैयार किया और आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग के निदेशक, जिला उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसमें स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन से भी पत्राचार किया है। उन्होंने संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। रिपोर्ट में बच्चियों ने दोहराया है कि उन्हें लगातार मारपीट, मानसिक दबाव और अपमान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें