फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वोकेशनल कोर्स कर चुके युवाओं के लिए कल नए बस स्टैंड पर लगेगा रोजगार मेला

Tue, 22 Oct 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से वोकेशनल कोर्स कर चुके युवाओं के लिए रोजगार मेला वीरवार को नए बस स्टैंड पर लगाया जा रहा है। जिसमें 43 स्कूलों से वोकेशनल कोर्स कर चुके युवा भाग लेंगे। हालांकि इसमें 18 साल से ज्यादा आयु के युवा ही भाग ले पाएंगे।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में 12 ट्रेड में वोकेशनल कोर्स करवाए जा रहे हैं। मेले में रोजगार विभाग की तरफ से अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधि बुलाए गए हैं। युवाओं को मेले में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद प्रतिनिधि संबंधित युवा के दस्तावेजों की जांच करेंगे और साक्षात्कार लेंगे। चयनित युवाओं को कंपनी की तरफ से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इन ट्रेड के युवा लेंगे मेले में भाग

कृषि

ऑटोमोटिव

ब्यूटी एवं वेलनैस

बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस

हेल्थकेयर

आईटी

रिटेल

फिजिकल एजुकेशन

प्राइवेट सिक्योरिटी

हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म

मीडिया और एंटरटेनमेंट

पावर

कंस्ट्रक्शन
नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी कर रहे वोकेशनल कोर्स

शिक्षा विभाग की तरफ से पिछले सत्र में 43 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहा था लेकिन इस सत्र में 66 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। पहले 12 ट्रेड थी जो कि अब बढ़कर 15 हो गई है। फिलहाल नौवीं से बारहवीं कक्षा के 7034 विद्यार्थी वोकेशनल कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से अलग-अलग स्कूलों में वोकेशनल कोर्स करवाए जा रहे हैं। जो विद्यार्थी कोर्स कर चुके हैं और उम्र 18 साल से ज्यादा है। उनके लिए नए बस स्टैंड पर रोजगार विभाग की मदद से मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में अलग-अलग कंपनियों को बुलाया गया है जो कि युवाओं का चयन करके प्लेसमेंट देंगी।
विज्ञापन


- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं कार्यकारी डीपीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें