फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक और दो जुलाई को उलटी झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Mon, 22 Jun 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों तथा सरकार के साथ हुए समझौते को पूरी तरह लागू न किए जाने के विरोध में एक बार फिर आंदोलन का एलान किया है। संघ ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को आंदोलन का औपचारिक नोटिस सौंप दिया है। 1 और 2 जुलाई को फतेहाबाद में नगर परिषद कर्मचारी हाथों में उलटी झाड़ू लेकर शहरभर में रोष प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 7 से 22 जुलाई तक जिला स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

आंदोलन के अगले चरण में 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी जिसमें कर्मचारी पूर्ण रूप से कामकाज ठप रखेंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस हड़ताल के बाद भी सरकार ने पूर्व समझौते को गंभीरता से लागू नहीं किया, तो 8 अगस्त से इसे अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और अविश्वास बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इकाई प्रधान नरेश राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की। इसमें ओमप्रकाश लोट, विजय ढाका, रमेश तुषामड़, वीरू रत्ती, राजाराम चौहान, ओमप्रकाश झलनियां, सत्यवान टाक और अमित गिल सहित कई कर्मचारी नेता शामिल रहे।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 1 से 14 मई तक राज्यव्यापी हड़ताल की गई थी जिसके दौरान 13 मई को सरकार के साथ उच्चस्तरीय वार्ता में 22 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने आश्वासन दिया था कि स्वीकृत मांगों के आधिकारिक आदेश 30 जून तक जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन अब तक कार्रवाई लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें