फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में बढ़ रहा बिजली का लोड, नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम अटका

विज्ञापन
फतेहाबाद में एच पोल पर लगा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में गर्मी के मौसम में बिजली का लोड बढ़ने के बाद भी बिजली निगम ट्रांसफार्मर बदलने की योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोड अधिक है, लेकिन बाढ़ के कारण यहां पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके हैं। हालांकि मौसम बदला है, लेकिन लोग अभी भी एसी व कूलरों का सहारा ले रहे हैं, जिससे लोड अधिक होने के कारण बिजली के कटों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में अक्सर ट्रांसफार्मरों पर बिजली का लोड बढ़ने के चलते बिजली निगम को पुराने ट्रांसफार्मर बदलकर नए लगाने थे, लेकिन यह काम काफी धीमा रहा है। यही कारण है कि शहर में आए दिन किसी न किसी मोहल्ले में बिजली गुल रहती है। उमस के दिनों में तो शहर के हुडा सेक्टर, लाजपत नगर, शक्ति नगर, अशोक नगर, मॉडल टाउन सहित अन्य हिस्सों में बार-बार बिजली के कट लगते रहे थे और फॉल्ट आते रहे थे। हिसार रोड एरिया पर अधिक लोड होने के कारण बिजली निगम को हुडा सेक्टर के 11 केवी सब स्टेशन से हिसार रोड को जोड़ना पड़ा था। हालांकि निगम ने 33 केवी सब स्टेशन में भी 11 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन उसका भी अधिक फायदा नहीं हो पाया।

बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बदले जा सके ट्रांसफार्मर
जिले में आई बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े लोड को लेकर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके थे। निगम अब इसका सर्वे करेगा और जहां लोड अधिक है, वहां पर बिजली के पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कोट
शहरी क्षेत्र में जहां भी लोड अधिक होता है, वहां पर बिजली के ट्रांसफार्मरों को क्षमता के अनुसार बदला जाता है। बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में काम रुक गया था, अब सर्वे कर जहां लोड बढ़ा है उसका आंकलन किया जाएगा और क्षमता अनुसार, ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


-मानिक, एसडीओ बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें