टोहाना। 2 अक्टूबर गांधी जयंती को ड्राई डे के तौर पर मनाया जाता है जिसके तहत शराब के ठेकों को बंद रखा जाएगा और ठेके खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात डीएसपी शमशेर सिंह एवं एसएचओ सादी राम ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार गांधी जयंती पर शराब के ठेकों को खोलना अवैध है तथा ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ड्राई डे धार्मिक उत्सव, त्योहार या महापुरुषों की जयंती के सम्मान में रखा जाता है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी शराबबंदी रहती है।