फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोशाला की विवादित ढाई एकड़ जमीन पर पानी लगाने पर विरोधस्वरूप बुजुर्ग ने सरेआम कीटनाशक गटका

Tue, 07 May 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कीटनाशक पीता बुजुर्ग।
विज्ञापन
भूना(फतेहाबाद)। नाढोड़ी गांव में गोशाला की ढाई एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले पक्ष के एक बुजुर्ग ने सरेआम कीटनाशक गटक लिया। हालांकि, बुजुर्ग जब कीटनाशक गटक रहा था तो उस समय मौके पर उसके दो बेटे व दो पुत्रवधू भी मौजूद थे। जिन्होंने बुजुर्ग को तड़पते हुए मौके पर ही छोड़ दिया और हाथ तक नहीं लगाया। परंतु मौके पर मौजूद गोशाला कमेटी के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने बुजुर्ग को सीएचसी केंद्र में दाखिल करवाया। मगर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोशाला के प्रधान राजेंद्र सिंह, राम सिंह गोदारा, फकीरचंद, हरि सिंह आदि ने बताया कि गोशाला की ढाई एकड़ जमीन में कर्मचारी नेकीराम सोमवार सुबह हरा चारा की बिजाई के लिए पानी लगाने गया था। उसको सुभाष व राजेंद्र सिंह नामक व्यक्तियों ने खेत से बाहर निकल जाने की धमकी दी। इसके बाद कर्मचारी ने जमीन में पानी नहीं लगने देने के बारे में प्रधान राजेंद्र सिंह व सदस्यों को सूचना दी। कमेटी के पांच लोग जैसे ही गोशाला की जमीन के पास पहुंचे तो लाठी-डंडे लेकर 80 वर्षीय हेतराम व उसके दो बेटे तथा दो पुत्रवधू दौड़ते हुए उनके नजदीक पहुंचे। उपरोक्त लोगों ने दूर से ही कमेटी के लोगों को गाली-गलौज किया और बुजुर्ग हेतराम ने सरेआम जहरीला पदार्थ गटक लिया। बुजुर्ग को किसी ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया और कुछ देर बाद वह जमीन पर लेट गया। कमेटी के मौके पर मौजूद लोगों को बुजुर्ग की मौत के लिए फंसाने की धमकियां देते रहे। इस दौरान एक महिला के पति ने अपनी ही पत्नी के कपड़े फाड़ दिए।
बता दें कि दो वर्ष पहले गोशाला की ढाई एकड़ जमीन साझा खाते में थी। कुछ महीने पहले ही किला नंबर खास गोशाला के पक्ष में हो गया। परंतु सुभाष व राजेंद्र नामक व्यक्ति गोशाला की जमीन छोड़ने को तैयार नहीं थे। प्रशासनिक स्तर पर गोशाला कमेटी को हरा चारा बिजाई के लिए कई बार कब्जा भी मिल चुका है।
विज्ञापन


-

नाढोड़ी में गोशाला की जमीन में कर्मचारी पानी लगाने गया था। इसको पानी लगाने से रोक दिया और बुजुर्ग हेतराम द्वारा कीटनाशक दवाई पीने की सूचना है। मेडिकल सूचना आने के बाद बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-संदीप कुमार, एसएचओ, भूना थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें