फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर जला कर मारने का आरोप

Tue, 07 May 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। गांव मेहूवाला में विवाहिता (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बहन को जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका सोनू के भाई गांव किरढ़ान निवासी मनोज कुमार के बयान के आधार पर भट्टू थाना पुलिस ने मेहूवाला निवासी मृतका के पति राजेश, जेठ सुरेंद्र, ससुर रामकरण व सास जेता बाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता का पिछले साल निधन हो चुका है। 2013 में उसकी बड़ी बहन कृष्णा की सुरेंद्र व छोटी बहन सोनू की राजेश से शादी हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए बहनों को प्रताड़ित करने लगे। इससे उसकी बड़ी बहन कृष्णा किरढ़ान में रहने लगी, लेकिन सोनू कहती थी कि उसे घर बसाना है, वह ससुराल में ही रहने लगी। 5 मई की शाम को उसकी बहन सोनू का उसके पास फोन आया तो उसने रोते हुए बताया कि उसका जेठ सुरेंद्र और सास-ससुर उसे परेशान करते हैं तथा पति राजेश भी उनका साथ नहीं देता है। इनसे काफी परेशान हो चुकी हूं।
मनोज का आरोप है कि कुछ समय बाद ही उसकी बहन के फोन से उसके ससुर ने सूचना दी कि तुम्हारी बहन ने आग लगा ली है, उसको आकर संभाल लो। जब वह सूचना पाकर परिवारवालों के साथ गांव मेहूवाला में बहन के घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन सोनू कमरे में फर्श पर गिरी हुई है। उसका पूरा शरीर आग लगने के कारण जला हुआ है। मनोज ने आरोप लगाया कि उसकी बहन सोनू के ससुरालजनों ने रविवार को जला कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतका का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बड़ी बहन का बेटा भी छोटी बहन के पास ही रहता था
बड़ी बहन कृष्णा के दो बच्चे हैं। इनमें बड़ी लड़की रिया सात साल की जबकि छोटा बेटा पीयूष छह साल का है। रिया तो उसकी बहन के साथ गांव किरढ़ान में ही उनके पास रहती है जबकि पीयूष यहां मेहूवाला में उसकी बहन सोनू के पास रहता था। सोनू का बेटा अंशु है।

मृतका के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने पति राजेश, जेठ सुरेंद्र, ससुर रामकरण व सास जेता बाई के खिलाफ धारा 302, 304बी व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह, प्रभारी, भट्टू पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें