फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक व 3 अन्य घायल

Tue, 10 Mar 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में पलटी रिक्शा को उठाते पुलिस और अन्य लोग
विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड पर फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से आगे पंजाब रोडवेज बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा में बैठी तीन महिला शिक्षिका और रिक्शा चालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ई रिक्शा चालक अमरीक सिंह ने बताया कि वह शहर के राजकीय स्कूल के पास तीन महिला शिक्षकों को बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए जा रहा था। दो महिला शिक्षिका हिसार और एक नरवाना की रहने वाली हैं जिन्हें बस स्टैंड तक छोड़ने जाना था।

जब वह नहर से थोड़ा आगे निकला तो किसी कारणवश ब्रेक लगाई, जिसके बाद पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज बस ने उसकी ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गई। तीनों महिला शिक्षकों और उसे खुद भी को चोट लगी है। डायल 112 से राजेश कुमार ने बताया कि ई रिक्शा को पंजाब रोडवेज बस ने टक्कर मारी है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। यूनियन प्रधान टीटू ने कहा कि ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारने वाली पंजाब रोडवेज बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें