फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तेज हवाओं के साथ उड़ी धूल, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शनिवार को तेज हवाओं के साथ धूल उड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवाएं चलने और साथ में मिट्टी आने के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों पर मिट्टी गिरने से उनको परेशानी हुई। लोग मुंह पर कपड़ा व आंखों पर चश्मा पहनकर घर से बाहर निकलते देखे गए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में ऐसा ही मौसम रहेगा और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में रात से ही तेज हवाएं चलने लगी थी। शनिवार सुबह भी तेज हवाओं के साथ धूल उड़ती रही। तेज हवाओं को देखकर किसान भी चिंतित दिखाई दिए। तेज हवाओं के कारण फसल बिछने व दाने गिरने का भय बना रहता है। किसान कुलदीप सिंह, हरिओम व ओंकार ने बताया कि फिलहाल तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन तेज आंधी आती है और बारिश होती है तो सरसों व गेहूं की फसल दोनों को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इस समय सरसों की कटाई चल रही है और गेहूं की फसल पूरी तरह से पकने को तैयार है। आंधी व बारिश के कारण फसलें बिछ जाएंगी और दाना भी बिखर जाएगा।
फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस आंका गया। इसके अलावा 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है और तेज हवाएं भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
फिलहाल तेज हवाओं का फसलों पर कोई नुकसान नहीं है। अगर बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं तो सरसों व गेहूं दोनों ही फसलों को नुकसान होगा।
-बहादुर सिंह, एडीओ, कृषि विभाग, भट्टू कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें