फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मौसम के बदले मिजाज से जिले में बन रहे हैं बारिश के आसार

Sun, 01 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू से फतेहाबाद रोड पर अलसुबह धुंध के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शनिवार रात से मौसम के बदले मिजाज से हल्की बूंदाबांदी हुई। टोहाना और जाखल में 2 एमएम बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार को दिनभर आसमान में बादलवाही रही और सुबह के समय घनी धुंध छाई रही। सुबह से लेकर शाम तक 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन


इस बदलाव से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जिले में ठिठुरन एक बार फिर बढ़ गई है। राज्य की राजधानी और एनसीआर के इलाकों में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है, जिससे आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध छाई रहने के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर सूर्य देव के दर्शन न होने और ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन




-

बारिश से फसलों को होगा फायदा

कृषि सहायक विकास अधिकारी डॉ. मुकेश महला ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल के लिए यह ठंडा मौसम और हल्की बारिश अमृत के समान है। इससे पौधों के फुटाव में मदद मिलेगी। बारिश होने से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और डीजल पर होने वाले खर्च से राहत मिलेगी। वहीं जिले के टोहाना और जाखल में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल चुके हैं। किसान रामबीर, राजपाल और अनिल आदि का कहना है कि इस बार पिछले 10 दिनों में दो बार बारिश हो चुकी है, जिससे गेहूं की फसल में अच्छी पैदावार होने की उम्मीद हैं।

-

:: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। सोमवार और मंगलवार को बूंदाबांदी के संभावना है। किसानों ने अपील है वे बादलवाही के चलते अपने फसलों की नियमित देखभाल करते रहे।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें