फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कैमरे तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक को पीटा, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
भूंदडा गांव में आरोपियों के हमले में घायल जसपाल सिंह।
विज्ञापन
भूना। गांव भूंदडा में घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक को घायल कर दिया। घायल युवक को भूना सीएचसी केंद्र से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में हरकमल, सुखदीप सिंह व छिंद्रपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल 34 वर्षीय जसपाल सिंह ने बताया कि 19 जनवरी की रात को उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले थे। इस पर उसने अपने पड़ोसी सुखदीप सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। वे लंबे समय से उससे चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा करते आ रहे थे। पुलिस को शिकायत देने की सूचना मिलने के बाद सुखदीप सिंह ने अपने बेटे व भाई के साथ मिलकर घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने लोहे की पाइप व लात-घुसों से उसे बेरहमी से पीटा। हमलावरों के चंगुल से उसकी माता व पत्नी ने काफी विरोध के बाद छुड़वाया। हमलावर जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस बीट अधिकारी संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामपाल लोहचब ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें