फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीटीपी ने दो जगहों पर अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
शहर में बने अवैध निर्माण को पीला पंजा चलाकर गिराते हुए जेसीबी।
विज्ञापन
टोहाना। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहर के डांगरा रोड व सिंबल रोड पर काटी गई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट मुकेश महला के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

जेई संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की अनुमति के बिना कॉलोनाइजर ने डांगरा रोड पर कॉलोनी काटी है। जिसमें 15 निर्माण कार्य शुरू किए गए थे, उन्हें गिरा दिया गया। इससे पहले सिंबल रोड पर अवैध निर्माण गिराए गए हैं। संदीप ने बताया कि जिले में यदि कहीं भी अवैध कॉलोनी काटी जाती है ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कम से कम 5 एकड़ जमीन पर कॉलोनी काटी जा सकती है जिसके लिए लाइसेंस का होना अनिवार्य है। डांगरा रोड पर साढ़े 7 एकड़ में और सिंबल रोड पर 3 एकड़ में कॉलोनी काटी गई थी। उक्त दोनों जगहों पर कॉलोनी काटने का कार्य नियम के अनुसार नहीं किया गया था। इस अवसर पर डीटीपी अंजू, अंकित जेई, पुष्पा एफआई, सहायक सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें