फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बूंदाबांदी, टोहाना में हुई हल्की बारिश

विज्ञापन
टोहाना में बारिश के बीच जाते वाहनचालक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में वीरवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बादलवाही और तेज हवा चलती रही। शहर में बूंदाबांदी हुई, जबकि टोहाना में अलसुबह व दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इसके बाद से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में भी सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादलवाही और हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ.राजेश सिहाग का कहना है कि हल्की बारिश या बूंदाबांदी से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान नहीं है। इससे फसलों को फायदा ही मिलेगा। खासकर, बारानी एरिया में हल्की बारिश व बूंदाबांदी फसलों में सिंचाई की पूर्ति कर रही है। हालांकि, तेज हवा के साथ ज्यादा बारिश या ओलावृष्टि नुकसानदायक साबित होगी। इस समय जिले में एक लाख 83 हजार हेक्टेयर में गेहूं और 23 हजार 500 हेक्टेयर में सरसों की फसल की बिजाई की हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में बादल वाही, बूंदाबांदी व हल्की बारिश का मौसम बना हुआ है। शुक्रवार को भी यही संभावना रहेगी। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें