फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डाॅ.नेहा बत्रा को अयोध्या कला रत्न अवाॅर्ड से किया सम्मानित

Thu, 28 Dec 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
डाॅ नेहा को सम्मानित करते हुए आयोजक कमेटी। 
विज्ञापन
टोहाना(फतेहाबाद)। शहर के रामनगर निवासी डाॅ.नेहा बत्रा को अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थल पर सुंदर चित्रकारी करने पर स्वदेश कला मंच द्वारा अयोध्या कला रत्न अवाॅर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। डाॅ.नेहा बत्रा का अवाॅर्ड पाकर घर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डाॅ.नेहा ने बताया कि स्वदेश कला मंच द्वारा अयोध्या में अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें फतेहाबाद जिले की तरफ से उन्हें मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके बाद निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें यह अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। डाॅ.नेहा बत्रा ने बताया कि वह नरवाना के कालवन स्थित स्कूल में कला अध्यापिका हैं। नवंबर माह में सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त प्रतियोगिता के बारे में जानकारी मिली थी। फिर उन्होंने आवेदन किया, जिसके बाद उनका चयन हो गया। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को वे वहां परिवार सहित गई थी और 24 तक वहां कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें