फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एटीएफ में स्टाफ भर्ती के लिए 9 को दस्तावेज का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा पीड़ितों के उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में एम्स से मंजूरी के बाद एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) 15 बेड का शुरू होने के बाद अब डॉक्टर व स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले सप्ताह तक ये भर्ती प्रक्रिया सिरे चढ़ सकती है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन कार्यालय ने एटीएफ भर्ती के लिए आवेदकों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए 9 दिसंबर को अपने कार्यालय में बुलाया है। आवेदकों को अपने मूल प्रमाण पत्र कमेटी को सत्यापन करवाने होंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर कमेटी रिपोर्ट तैयार करेगी और परिणाम जारी होगा।

आवेदकों को शैक्षणिक दस्तावेज, अनुभव प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित तीन आईडी लेकर आनी होंगी। अमर उजाला के 2 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित कर समस्या को उजागर किया गया था। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया है। पहले ये भर्ती प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पदों के लिए 98 आवेदन :

एटीएफ में मेडिकल ऑफिसर के लिए एक आवेदन आया है। जबकि डाटा मैनेजर पद के लिए 28, नर्स पद के लिए 47 और काउंसलर पद के लिए 22 आवेदन आए हैं।

-
एटीएफ की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आवेदकों को 9 दिसंबर को सुबह बुलाया गया है। मूल दस्तावेज की कमेटी की ओर से सत्यापन किया जाएगा।

- डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें