फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाखिला प्रक्रिया को लेकर छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी शुक्रवार और शनिवार को भी आईटीआई में दाखिला ले पाएंगे। विभाग ने दस्तावेज वेरिफिकेशन की तिथि दो दिन बढ़ा दी है। आईटीआई में पहली मेरिट सूची के आधार पर वीरवार तक दस्तावेज वेरिफिकेशन होनी थी लेकिन सूची दो दिन देरी से जारी होने के कारण विभाग ने तिथि बढ़ा दी है। विभाग दूसरी सूची को लेकर 18 अक्तूबर को प्रक्रिया शुरू करेगा। दाखिले को लेकर चार मेरिट सूची जारी होंगी और ये प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी।
आईटीआई भिरड़ाना में ये जारी हुई पहलीसूची
ट्रेड कुल सीट आवंटित सीट
मेकेनिकल डीजल 45 25
कोपा 24 20
वेल्डर 20 7
इलेक्ट्रिक 20 13
डे्रस मेकिंग 20 11
फीटर 20 10
सिविंग टेक्नोलॉजी 20 11
ये रहेगा दाखिला के लिए शेड्यूल
खाली सीटों की सूची जारी : 18 अक्तूबर
दूसरी मेरिट सूची जारी : 22 अक्तूबर
फीजिकल वेरिफिकेशन : 22 से 24 अक्तूबर
फीस जमा : 22 से 26 अक्तूबर
खाली सीटों की सूची जारी : 28 अक्तूबर
तीसरी मेरिट सूची जारी : 2 नवंबर
फीजिकल वेरिफिकेशन : 2 से 6 नवंबर
फीस जमा : 2 से 8 नवंबर
खाली सीटों की सूची जारी : 10 नवंबर
मेरिट सूची जारी : 15 नवंबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 15 से 17 नवंबर
सीट जारी 15 से 20 नवंबर
कोट
दाखिला प्रक्रिया को लेकर आईटीआई छुट्टी के दिन भी खुली रहेंगी। विभाग ने दस्तावेज वेरिफिकेशन की तिथि बढ़ा दी है। पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 16 तक दाखिला ले सकते हैं।
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई, भिरड़ाना।