टीकाकरण न करवाने वाले लोगों की चिकित्सक करेंगे काउंसिलिंग
जिले में 15 फीसदी पात्रों ने अब तक नहीं लगवाई है वैक्सीन की पहली डोज, आज से सात दिन चलेगा अभियान
44 फीसदी पात्र दूसरी डोज लगवाने में बरत रहे लापरवाही, 31 दिसंबर से 6 फरवरी तक चलेगा अभियान
फोटो नंबर 26
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को 100 फीसदी तक पहुंचाने के लिए आज से चिकित्सकों की टीम फील्ड में उतरने जा रही है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज न लगवाने वाले पात्रों की अब डॉक्टर काउंसिलिंग करेंगे। काउंसिलिंग करके डॉक्टर उन्हें बताएंगे कि वैक्सीन लगवानी किस लिए जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग आज से 6 फरवरी तक अभियान शुरू करने जा रहा है। जिसे मेगा वैक्सीनेशन का नाम दिया गया है।
जिले में अब तक 85 फीसदी पात्र कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं, इसके अलावा 55 फीसदी ने ही दोनों डोज लगवाई है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग के पास है। टीका न लगवाने वाले पात्रों के पास डॉक्टर, एएनएम और आशा वर्कर्स जाएंगी। चिकित्सक 15 फीसदी पात्रों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करेंगे।
एएनएम और आशा वर्कर खड़े कर चुकी हैं हाथ
जिन पात्रों ने टीका नहीं लगवाया है उन्हें जागरूक करने के लिए एएनएम और आशा वर्कर्स को मौके पर भेजा जा रहा था। लेकिन अब करीब 15 फीसदी पात्र ऐसे हैं जो समझाने पर भी टीका लगवाने के लिए नहीं आ रहे है। एएनएम और आशा वर्कर भी हाथ खड़े कर चुकी हैं। ऐसे में अब डॉक्टरों के साथ आशा वर्कर और एएनएम मौके पर जाएंगी।
जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2015
60 साल से ऊपर 83836 63058
45 से 59 साल 143267 116666
18 से 44 साल 399169 256689
15 से 17 साल 33879 0
50 हजार पात्रों की दूसरी डोज हो चुकी है ड्यू
जिले के करीब 50 हजार पात्र ऐसे हैं जिनकी दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है। पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतराल पूरा होने के बाद भी पात्र दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिले में 6 लाख 67 हजार 352 ने पहली और 4 लाख 43 हजार 164 ने दूसरी डोज लगवाई है।
बूस्टर डोज लगवाने नहीं आ रहे पात्र
पात्र बूस्टर डोज लगवाई
स्वास्थ्यकर्मी 486
फ्रंटलाइन वर्कर्स 32
60 साल से ऊपर 748
कोट
कोरोना टीकाकरण को 100 फीसदी तक करने के लिए 31 जनवरी से अभियान शुरू हो रहा है। जिन पात्रों ने अभी तक एक भी डोज नहीं लगवाई है उनकी जाकर डॉक्टर काउंसिलिंग करेंगे। लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन