फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के क्वार्टरों में घुसा किंग कोबरा

विज्ञापन
सांप को पकड़ते वन्यजीव रक्षक के सदस्य - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के रिहायसी क्वार्टरों में 6 फुट लंबा खतरनाक किंग कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना के बाद एकाएक सभी चिकित्सक व कर्मी एकत्रित हो गए। इस दौरान सूचना वन्य जीव रक्षक विभाग के डॉ. गोपी को दी गई। डॉ. गोपी ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू किया तथा उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। सांप के पकड़े न जाने तक सभी की सांसे अटकी रही।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नागरिक अस्पताल परिसर में सरकार की ओर से चिकित्सकों के रहने के लिए सरकारी क्वार्टर बनाए गए है, जिसमें चिकित्सक रहते हैं। सोमवार को सुबह जब चिकित्सक अपने कार्य को करने में जुटे थे एक कमरे में कोबरा प्रजाति का सांप देखा गया जिसकी सूचना मिलने के बाद सभी चिकित्सक व स्टाफ एकत्रित हो गए तथा सूचना एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु को दी गई। इस दौरान वन्य जीव रक्षक टीम के सदस्य डॉ. गोपीराम ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया। सांप खतरनाक होने के चलते घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया। उन्होंने बताया कि बिना किसी नुकसान के सांप को काबू कर लिया था जिसके बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें