फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियों के साथ मोटरसाइकिल सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 2300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर टोहाना थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया सीआईए टोहाना प्रभारी विनोद कुमार की टीम मे एएसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व मे पुलिस की टीम नए बस स्टैंड टोहाना के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक सामने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। वापिस मुड़ते समय मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटके एक पॉलीथिन से गोलियों के 2-3 पत्ते नीचे गिर गए। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद का नाम रिंकू निवासी धमतान साहिब जिला जींद बताया। पॉलीथिन की जांच करने पर उसमें ट्रामा डोल व एल्प्राजोलम की 2300 गोलियां मिली। पुलिस ने इन दवाओं को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर से बात की और ड्रग इंस्पेक्टर कहा कि उक्त गोलियों का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। इन दवाओं को रखना मादक पदार्थ अधिनियम का उल्लंघन है। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शहर टोहाना थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें