मैंने बोर्ड दसवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर मेहनत की, जिसमें स्कूल स्टाफ का सबसे ज्यादा सहयोग रहा। मेरा सपना भी पूरा हुआ और मैंने जिले में प्रथम स्थान पाया है। इन सपनों को अमर उजाला ने उड़ान दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सम्मानित होने का सपना पूरा हुआ है।
-छात्रा खुशबू, शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा
अमर उजाला द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सम्मानित होकर बहुत खुशी मिली है। मुझे आगे बढ़ने का हौसला बढ़ा है।
-छात्र हरीश, कक्षा बारहवीं
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 'विद्यार्थी बीज के समान, छात्रवृत्ति-सम्मान करते हैं खाद-पानी का काम'
अमर उजाला सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेता है। अब मेधावी छात्रों को सम्मान देना एक सराहनीय काम है। मेधावी छात्रों को सम्मानित करके उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया है।
-रणसिंह, प्रिंसिपल, शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा
बोर्ड परीक्षा को लेकर कड़ी मेहनत की और उसका परिणाम भी सार्थक रहा। स्कूल स्टाफ और अभिभावकों का सहयोग रहा, इसी कत चलते उसने टॉप किया है। अमर उजाला द्वारा सम्मानित करके मेरे अंदर ही नहीं बल्कि अभिभावकों में भी हौंसला बढ़ा है।
-छात्रा, लक्ष्मी, शांति निकेतन स्कूल फतेहाबाद।
रोहतक में अमर उजाला की तरफ से आयोजित हुए सम्मान समारोह में सम्मानित होकर खुश हूं। ये अच्छी पहल है। ऐसे कार्यक्रम से आगे बढ़ने का हौसला पैदा होता है।
-छात्रा अंजलि
यह भी पढ़ें : Haryana: सम्मान पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख, परिजन बोले-बच्चों के जीवन में नया उजाला
अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम से सम्मान पाकर उत्साहित हूं। सीएम से सम्मानित होने का अमर उजाला ने प्लेटफॉर्म दिया है।
-नीतू गिल, छात्रा
कार्यक्रम में सीएम से सम्मानित होकर मनोबल बढ़ा है। पढ़ाई को लेकर हमारा ये पहला कदम है और इसमें इतना सम्मान पाकर आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ है।
-छात्रा तमन्ना
मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर गद्गद हूं। परीक्षा परिणाम में मुझे मेहनत का परिणाम मिला और सीएम से सम्मानित होकर मेरे सपनों को उड़ान मिली है। मेरा सपना अपने मां-बाप का नाम रोशन करना है।
-छात्र सर्वेश
अमर उजाला हम तक देश-विदेश, प्रदेश, जिले व यहां तक हमारे क्षेत्र की सूचनाएं हम तक पहुंचाता है, यहां तक हमारी आवाज को उठाता है। अमर उजाला ने मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करके सराहनीय कदम उठाया है।
-छात्रा ज्योति
आज का जो वक्त है वह कंपीटिशन का है और एक-एक प्वाइंट की वैल्यू है। इस मुकाम तक मेहनत करके पहुंचे है। अब सम्मान पाकर खुद पर गर्व हो रहा है।
-छात्रा जितेंद्र कौर
अमर उजाला का मेधावी छात्रों को सम्मानित करना सराहनीय कदम है। उनके सपनों को उड़ान देने का काम किया है।
-छात्र, मोहित
मां-बाप का सपना होता है कि बेटा आगे बढ़े। बेटे के आगे बढ़ने के साथ-साथ उनका नाम, रोशन हो, इससे हौसला बढ़ता है। अमर उजाला के कार्यक्रम में सम्मानित होकर मेरा ही नहीं परिवार व स्कूल स्टाफ का भी हौसला बढ़ा है।
-छात्रा जश्नदीप
अमर उजाला हर साल मेधावी छात्रों को सम्मानित करता है और उनका हौसला बढ़ाता है। अब इस कार्यक्रम में मैं भी शामिल हुई और सम्मानित हुई। मेरा सपना पूरा हुआ है कि मैं मुख्यमंत्री से सम्मानित हुई हूं।
-छात्रा रीतू
अमर उजाला द्वारा प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित करना सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया है। इससे विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी उत्साहित है।
-रणधीर पूनिया, प्रिंसिपल, मॉडल केएम स्कूल
अमर उजाला द्वारा मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह करना और उसमें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना एक सराहनीय कदम है। विद्यार्थियों में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ है।
-साधुराम जाखड़, डायरेक्टर, पीडीएम कॉवेंट स्कूल, खाबड़ा कलां