फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाल श्रम कर रहे बच्चों को जिला टास्क फोर्स टीम ने किया रेस्क्यू

Tue, 26 Nov 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी के निर्देशानुसार जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) द्वारा फतेहाबाद के पपीहा पार्क, लालबत्ती चौक, थाना रोड, जवाहर चौक व रतिया चुंगी में बाल श्रम व भिक्षावृत्ति रोकने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया ने बताया कि बाल श्रम व भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के तहत टीम द्वारा पपीहा पार्क व अशोक नगर में जागरूकता कैंप आयोजित कर दुकानदारों व आमजन को जागरूक किया गया। इसी में एक भिक्षावृत्ति में संलिप्त लड़की को पपीहा पार्क से रेस्क्यू किया गया व रतिया चुंगी तथा फव्वारा चौक से बाल श्रम कर रहे 2 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
टीम द्वारा सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा यह कार्यवाही समय-समय पर सभी जगहों पर निरंतर की जाएगी। इस अवसर पर टीम में लेबर इंसपेक्टर कमलेश जांगड़ा, एएचयूटी टीम से अमित जाखड़ व रवि दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अशोक लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें