फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य एक महीने से पड़ा है बंद

Tue, 26 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पंजाब बॉर्डर से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक बनाए जा रहे रोड का कार्य लगभग एक माह से बंद है। जिस कारण शहरवासियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कई बार निर्माण कार्य शुरू कर देने के दिए गए निर्देशों के बाद भी ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहा है। जिसके बाद अब शहरवासियों ने एसडीएम को शिकायत भेज कर बंद पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र चलाने की मांग की है। शिकायत के बाद एसडीएम जगदीश चंद्र ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक विशेष मीटिंग बुलाकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बैठक में एसडीएम से कहा कि एक-दो दिन में बंद पड़े सीसी रोड के निर्माण कार्य को शुरू करवा जाएगा।
शहरवासियों हरविंदर सिंह सिद्धू, मान सिंह, राजेंद्र कुमार, राजू, प्रवीण कुमार, अनिल जैन, संजू, गोविंद सिंह आदि ने बताया कि शहर में फतेहाबाद रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान इसका काफी हिस्सा बना दिया गया था। परंतु रेस्ट हाउस एसडीएम कार्यालय के सामने से लेकर रिलायंस पंप तक सीसी रोड के निर्माण कार्य को पिछले एक महीने से बंद पड़ा है। यहां पर एक तरफ रोड का निर्माण कार्य न होने के कारण रात को दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें