जिला प्रशासन व वन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय बनगांव में वन महोत्सव कार्यक्रम एवं पौधा रोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा जन-जन को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीटीएम गौरव गुप्ता ने कहा कि कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह व श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण के रूप में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, चेयरमैन राजपाल बैनीवाल, किसान कल्याण प्राधिकरण कमेटी, चेयरमैन स्थानीय निकाय, चेयरमैन ब्लॉक समिति, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा शिरकत करेंगे।