फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिला मुख्यालय को नई एसी बसों का इंतजार

Wed, 30 Jul 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर ​स्थित बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले को अभी भी नई वातानुकूलित (एसी) बसों का बेसब्री से इंतजार है। हिसार और सिरसा जिले को यह सौगात मिल गई है। फतेहाबाद और टोहाना के पास फिलहाल अपनी कोई एसी बस नहीं है। ऐसे यात्रियों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है पड़ोसी जिलों में परिवहन सुविधाओं के विस्तार हो रहा है तो फतेहाबाद से दोहरा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन




-

हिसार जिले को17 एसी बसें मिल चुकीं

हरियाणा रोडवेज द्वारा पूरे प्रदेश में नई एसी बसें विभिन्न डिपो को आवंटित की जा रही हैं। हिसार जिले को 17 एसी बसें मिल चुकी हैं, जो हिसार से चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य प्रमुख मार्गों पर चल रही हैं। इसी तरह, सिरसा डिपो को भी हाल ही में आठ नई एसी बसें बेड़े में शामिल हुई हैं। इन्हें 30 जुलाई से सिरसा रोडवेज प्रशासन की ओर रूट पर चला दिया गया है। रूट पर चलने से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इन बसों में आधुनिक सुविधाएं जैसे एयर कंडीशनिंग, आरामदायक सीटें और बेहतर सस्पेंशन है जो यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाते हैं।





यात्रियों की परेशानी



जिले में एसी बसों की कमी एक गंभीर विषय है। गर्मी के महीनों में, जब तापमान अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है, सामान्य बसों में यात्रा करना बेहद मुश्किल हो जाता है। यात्रियों को भीड़भाड़ और उमस भरी गर्मी में घंटों का सफर तय करना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह स्थिति और भी असहनीय हो जाती है।
विज्ञापन


-

प्रदेश सरकार को परिवहन व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है। दूसरे जिलों को एसी बस मिल रही है, तो फतेहाबाद को एसी बसें मिलनी चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सकें। लंबे रूट पर यात्रा करना इस गर्मी में मुश्किल हो जाता है। दिल्ली जाने के लिए हिसार से एसी बस लेनी पड़ती है।

- विनोद अरोड़ा, निवासी फतेहाबाद।



-

फतेहाबाद से दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे लंबे रूट पर रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते है। गर्मी के कारण इन लोगों को बस में सफर करने में काफी परेशानी होती है। इससे काफी लोग निजी वाहनों व टैक्सी के माध्यम से सफर करते है। जिले के पास एसी बस की सुविधा होगी तो लोग बस में सफर कर पाएंगे। इससे रोडवेज को आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन




- हरदीप सिंह, अध्यक्ष, जिंदगी संस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें