फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिनों में 35 हजार बैग डीएपी खाद वितरित

Fri, 27 Jun 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र के बाहर कतार में खड़े किसान। संवाद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में खरीफ फसलों की बिजाई और बारिश होने के कारण डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है लेकिन केंद्राें पर कमी बनी हुई है। जिले में वीरवार को भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर वीरवार को 35,000 बैग डीएपी खाद पहुंची है।
विज्ञापन

वीरवार शाम सात बजे तक केंद्रों पर खाद का वितरण किया गया। वहीं, बची हुई खाद के बैग का शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन वितरण किया गया। इस दौरान फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र के बाहर किसान कतार में लगे रहे। हर किसानों को खाद वितरण के लिए टोकन नंबर देकर छह बैग वितरित किए गए। वहीं, काफी किसान बिना खाद के ही लौटने पर विवश हुए।
बता दें कि जिले में दो महीने के लंबे इंतजार के बाद डीएपी खाद की आपूर्ति हुई है। बारिश के साथ धान की रोपाई में तेजी आई है, जिससे खाद की मांग बढ़ गई है। भट्टू अनाज मंडी में स्थित केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी में 700 बैग और फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र पर 2300 बैग डीएपी खाद का वितरण किया गया। वहीं खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को किसान सुबह 8 बजे से ही केंद्र के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन


-

केंद्रों पर खाद नहीं पहुंचने से बढ़ी कालाबाजारी

जिले के खाद केंद्रों पर डीएपी खाद की किल्लत के कारण कालाबाजारी की स्थिति बनी हुई है। केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसान चांदीराम, पवन, रामकुमार और दलीप कुमार आदि ने बताया कि बाजार में डीएपी खाद के प्रति बैग के साथ 800 या 900 रुपये का अतिरिक्त सामान दिया जा रहा है।

:: जिले के लगभग सभी इफको खाद केंद्रों पर 35000 बैग डीएपी खाद पहुंची है। इससे जिले में डीएपी खाद की कमी काफी हद तक दूर हुई है। वहीं अगले कुछ ही दिनों में डीएपी खाद का और रैक लगने की संभावना है।
विज्ञापन


-संदीप श्योराण, फील्ड ऑफिसर, इफको खाद केंद्र, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें