फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना में नहीं बनाया जाएगा कचरा प्लांट

Fri, 03 Oct 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर पालिका के मनोनीत पार्षद पूनम सिंगला व जम्मू राम कंबोज कोपद की शपथ दिलातीं चेयरपर्सन अर्पणा
विज्ञापन
भूना। नगर पालिका की हाउस मीटिंग शुक्रवार को चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा की अध्यक्षता में नगर पालिका कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य फैसला भूना में प्रस्तावित कचरा प्लांट को लेकर आया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नगर पालिका इस प्लांट के लिए कोई जमीन नहीं देगी। बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया कि भूना में कचरा प्लांट नहीं बनाया जाएगा। जिले के पांच शहरों का कचरा प्लांट भूना में बनाने की तैयारी थी। लेकिन इसको लेकर हाउस बैठक में प्रस्ताव पास करके नगर निकाय को झटका दिया है।
बैठक की शुरुआत भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा की मौजूदगी में हुई। इस दौरान चेयरपर्सन ने मनोनीत पार्षद पूनम सिंगला और जम्मू राम कंबोज को शपथ दिलाई। दोनों पार्षदों ने नगर विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, रोहतास कुमार, जेई लोकेंद्र सिंह समेत पार्षद पूजा छोकरा, रोहतास गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक का किया बहिष्कार : बैठक के दौरान उस समय हल्का विवाद देखने को मिला जब वार्ड नंबर 3 की पार्षद कृष्णा सोनी ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। उनका आरोप था कि चेयरपर्सन की ओर से विकास कार्यों के लिए जो प्रस्ताव रखे गए वे गलत थे। इसी के चलते उन्होंने बैठक को बीच में ही छोड़ दिया और घर लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें