टोहाना। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान मेघराज बंसल व प्रवक्ता राकेश गौतम ने मांगों के लिए शुक्रवार को मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग से उनके कार्यालय में मुलाकात की है। इस दौरान उन्हाेंने सचिव को लिखित में ज्ञापन देकर तुलाई के लिए डिजिटल कांटा का प्रयोग न करने की बात कही है।
पत्रकारों से बातचीत में प्रधान मेघराज बंसल ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से अनाज मंडी में धान तुलाई के दौरान डिजिटल कांटे का प्रयोग करने का आदेश जारी किया गया है जोगलत है। उन्होंने बताया कि डिजिटल कांटे का प्रयोग करना सबसे बड़ी समस्या है क्योंकि ये कांटे मंडी के अंदर सफल नहीं होते। उन्हाेंने कहा कि लेबर का कार्य करने वाले मजदूरों को उक्त कांटे को प्रयोग में लाने की जानकारी नहीं होती जिससे तुलाई में दिक्कत का सामना करना पडेगा। उन्होंने कहा कि इसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना आसान नहीं होता साथ ही इसे चार्ज करते समय भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।