फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में बीएड की फीस पर पार्षद और कॉलेज में तकरार

Mon, 12 May 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्षद गुरप्रीत गोपी व अन्य स्टूडेंट यूनियन सदस्
विज्ञापन
रतिया। शहर के एक निजी बीएड कॉलेज के प्रबंधकों और वार्ड 14 के पार्षद व इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी के बीच सोमवार दोपहर को तकरार हो गई। पार्षद गोपी ने कॉलेज प्रबंधकों पर फीस ज्यादा लेने का आरोप लगाते हुए छात्रों के साथ धरना लगा दिया।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज के प्रबंधक ने सारे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे उनकी तरफ ही हैं कॉलेज की बीएड की फीस बकाया है। वे फीस न भरने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। पार्षद गुरप्रीत गोपी व सुखदेव ने आरोप लगाया कि शहर के एक निजी बीएड कॉलेज में सरकारी स्कॉलरशिप का दुरुपयोग किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से दोगुना फीस वसूली जा रही है।
आरोप है कि विद्यार्थियों से चेक बुक व डेबिट कार्ड लेकर उनकी स्कॉलरशिप का पैसा निकाल लिया जाता है। पार्षद गुरप्रीत गोपी ने आरोप लगाया कि सोमवार को जब फीस के बारे में कॉलेज के प्रबंधकों से मिले तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिस कारण मजबूर होकर उन्हें धरना लगाना पड़ा। वहीं प्रबंधक प्रवीण गोयल ने बताया कि सरकार के नियम अनुसार ही कॉलेज में कार्य हो रहा है। स्कॉलरशिप की फीस विद्यार्थियों के खाते में आती है जो बाद में कॉलेज में जमा करवाते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी गुरप्रीत गोपी व सुखदेव नाम के जो दो विद्यार्थी हैं उनके खाते में फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही स्कॉलरशिप राशि डाल दी गई थी। तीन माह बीत जाने के बाद भी उक्त छात्रों कॉलेज की बकाया 40,000 रुपये की फीस नहीं भरी है। दोनों से जब बकाया फीस मांगी गई तो वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। इन आरोपों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन पर दबाव बनाने के चलते ही वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। वे दबाव में नहीं आएंगे और कॉलेज की बकाया फीस लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन हर अधिकारी से पूरे मामले की जांच करवाने को तैयार है। जिसमें सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें