फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिस्पोजल टैंक निर्माण विवाद डीसी से काम रुकवाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वामी नगर में निर्माणाधीन डिस्पोजल टैंक को लेकर बढ़ते विवाद के बीच वीरवार को ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

करीब 40 मिनट तक चली बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभी पक्षों से चर्चा और तथ्यात्मक जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाए। उपायुक्त ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल जनक अटवाल, पास्टर जॉन बाला सिंह, पंजाब सिंह, ओमप्रकाश और हरपाल सिंह आदि ने बताया कि जिस स्थान पर डिस्पोजल टैंक का निर्माण किया जा रहा है वहां ईसाई समाज की कब्रें होने का दावा किया जा रहा है। इसी कारण समाज निर्माण कार्य का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक है। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। बैठक में निर्माण स्थल, समाज की आपत्तियों और संभावित विकल्पों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें