निकटवर्ती गांव भूंदडवास में डायरिया के बढ़ते प्रकोप पर सरपंच की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और वीरवार को गांव में जांच शिविर आयोजित किया। जांच शिविर में करीब 80 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, जिसमें आठ लोगों को डायरिया से ग्रस्त पाया गया। जहां सात लोगों को दवाईयां देकर इलाज शुरू किया गया, वहीं एक मरीज की हालत ज्यादा नाजूक होने के चलते उसको हस्पताल में दाखिल करवाकर ईलाज शुरू कर दिया गया।
जानकारी देते हुए गांव के सरपंच व भाजपा के मंडलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उनके गांव में लोगों को डायरियां होने की शिकायत हो रही थी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस मामले के बारे में सुचित किया गयजिसके बाद स्वाा। स्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए और एसएमओ वीके जैन के आदेशों पर चिकित्सक रविश गोदारा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दोरान आठ व्यक्ति डायरिया से ग्रस्त पाए गए, जिसमें एक मरीज को हस्पताल में दाखिल कर ईलाज शुरू किया गया।
क्या कहते है चिकित्सक
वही इस बारे में सरकारी हस्पताल ग्रह पर गांव में केम्प लगाया गया थाके मुख्य चिकित्सक विजय जैन ने बताया की गांव की पंचायत के आ जिसमें गांव के 8 लोगो को डायरिया से ग्रस्त पाया गया। जहां सात लोगों को दवाईयां देकर इलाज शुरू किया गया, वहीं एक मरीज की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते उसको हस्पताल में दाखिल करवाकर ईलाज शुरू कर दिया गया