फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धारनियां का उच्च और सरवरपुर का माध्यमिक विद्यालय जिले में सबसे सुंदर

विज्ञापन
फतेहाबाद खंड में मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण के चयनित स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना का परिणाम जिला स्तर पर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। परिणाम 1 माह 21 दिन बाद शिक्षा विभाग ने जारी किया है जबकि ये परिणाम एक नवंबर से पहले जारी होना था। जारी परिणाम के अनुसार मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के तहत भूना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां, खंड फतेहाबाद के राजकीय उच्च विद्यालय धारनियां, भट्टूकलां के राजकीय माध्यमिक विद्यालय सरवरपुर और खंड फतेहाबाद के ही राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला ढाणी ढाका को सबसे सुंदर स्कूल चुना गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने नवंबर माह तक खंड स्तर पर स्कूलों का चयन कर लिया था लेकिन एडीसी की कमेटी जिलास्तर पर स्कूलों का चयन नहीं कर पाई। परिणाम डेढ़ माह से ज्यादा समय तक लटका रहा। अब शिक्षा विभाग जिलास्तर पर चुने गए स्कूल को एक लाख रुपये की राशि और खंड स्तर पर चयनित स्कूल को 50 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित करेगा। सरकारी स्कूलों को सुंदर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की स्कूल सुंदरीकरण योजना चल रही है। योजना के तहत कमेटी स्कूलों में सुंदरीकरण जांचती है। स्कूलों में मिड-डे मील, सफाई व्यवस्था, विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम, शौचालयों की दशा, हरियाली आदि जांची जाती है। इसी के आधार पर अंक तय किए जाते हैं।

खंड स्तर पर ये स्कूल आ चुके हैं प्रथम
खंड रतिया के चयनित स्कूल
राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया
राजकीय उच्च विद्यालय हांसपुर
राजकीय माध्यमिक विद्यालय लाहली
राजकीय माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल अहरवां
-
खंड फतेहाबाद के चयनित स्कूल
राजकीय प्राइमरी विद्यालय ढाणी ढाका
राजकीय उच्च विद्यालय धारनिया
राजकीय माध्यमिक विद्यालय खजूरी जाटी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
-
खंड भूना के चयनित स्कूल
राजकीय कन्या प्राइमरी विद्यालय चौबारा
राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूथनखुर्द
राजकीय उच्च विद्यालय ढाणी डूल्ट
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडलीकलां

खंड जाखल के चयनित स्कूल
राजकीय प्राइमरी विद्यालय लहराथेह
राजकीय माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा
राजकीय उच्च विद्यालय दिवाना
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करंडी
-
खंड भट्टू के चयनित स्कूल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोदीवाली
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय किरढ़ान
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सरवरपुर
राजकीय प्राइमरी स्कूल गदली

टोहाना खंड के चयनित स्कूल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलां
राजकीय उच्च विद्यालय बलियांवाला
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंबलवाला
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिंदवाला
-
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना को लेकर खंड से चुनकर आए स्कूलों का जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए निरीक्षण किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट के बाद परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें