फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धमीजा लायंस ने 31 रन से दर्ज की जीत

Mon, 13 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टॉस करवाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि:संवाद
विज्ञापन
रतिया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही मास्टर प्रीमियर लीग के अंतर्गत कई क्रिकेट मुकाबले खेले गए। इनमें धमीजा लायंस, सुखीजा चैलेंजर और ग्रोवर सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


पहला मुकाबला धमीजा लायंस व मराठा टाइगर्स में हुआ। इसमें धमीजा लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मराठा टाइगर्स की टीम 18 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। धमीजा लायंस के हरीश ने 4 विकेट लिए। फौजी और सोनू सैनी ने 2-2 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए हरीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला सुखीजा चैलेंजर व मेहर सुपर किंग्स में हुआ। इसमें सुखीजा चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 233 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहर सुपर किंग्स 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी। तीसरा मुकाबला ग्रोवर सुपर किंग्स बनाम येशव नाइट राइडर्स ग्रोवर सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 228 रन बनाए। इसमें बूटा ने 34 गेंदों में 13 छक्कों की मदद से 99 रन का योगदान दिया। 229 रनों के लक्ष्य के सामने येशव नाइट राइडर्स 15.2 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


आयोजन कमेटी के सदस्य मनमोहन डीपी, मोनू डीपी, सौरभ जिंदल, रोविन सुखीजा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि महेश खन्ना ने किया। इस अवसर पर गोल्डी गर्ग, अमन अरोड़ा, अवतार शर्मा, मोहन सैनी, रिंपी मारदे, लवदीप मान, सतीश पटवारी और मास्टर अमरजीत सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें