फतेहाबाद। गांव बलियाला निवासी हेमराज के बेटे को अल्बानिया भेजने के नाम पर 5 लाख 39 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने पंजाब के मानसा के सरदूलगढ़ निवासी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
हेमराज ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने फर्जी वीजा और एयर टिकट भेजकर उन्हें झांसे में लिया था। इकोनॉमिक सेल के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बलियाला निवासी हेमराज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि लोग विदेश जाने के नाम पर किसी भी अनधिकृत एजेंट या व्यक्ति के झांसे में न आएं। धन का लेन-देन करने से पहले एजेंट के लाइसेंस और दस्तावेजों की पूरी तरह जांच कर लें। यदि कोई आपसे विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।