फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में डेरा प्रेमियों ने रोपे 27777 पौधे

Sun, 14 Aug 2016 11:59 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
टोहाना में पौधारोपण की शुरूआत करते हुए सुभाष बराला व डेरा प्रेमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के सौजन्य चलाए गए पौधारोपण अभियान के तहत रतिया रोड स्थित संगतर घर में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की शुरूआत टोहाना विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पौधा लगाकर की। इस दौरान भारी संख्या में साध संगत मौजूद रही। इससे पहले जमालपुर रोड़ पर स्थित नाम चर्चाघर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बराला ने कहा कि डेरा द्वारा जो हर साल पौधारोपण का अभियान चलाकर दुनियाभर में हरियाली की सौगात दी जाती है है वो सराहनीय है। फसल बीमा योजना पर इनेलो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बराला ने कहा कि ये दोनो पार्टियां अपने राजनीतिक हित को साधने के लिए किसानों को बरगलाने का गुमराह करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस लाइन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में एसपी ओपी नरवाल ने बताए फायदे
जिले को हराभरा और पर्यावरण को शुद्ध एवं सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं। पेड़ पर्यावरण को हराभरा और स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ये धरती के आभूषण हैं। इसलिए हमें सदैव इनकी रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह आह्वान यह बात जिला पुलिस  कप्तान ओपी नरवाल ने पुलिस लाइन फतेहाबाद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को वृक्षों का महत्व बताते हुए कही। इस अवसर पर पुलिस लाइन फतेहाबाद में 600 की संख्या में एक साथ पौधारोपण किया गया।

एसपी नरवाल ने कहा कि प्रकृति में पेड-पौधे सच्चाई का प्रतीक होते हैं। हमें अपने जीवन में पेड़-पौधों से शिक्षा लेनी चाहिए। पेड़-पौधे नि: स्वार्थ भावना से कार्बन-डाईआक्साइड ग्रहण करके हमारे जीवन के जीने के लिए ऑक्सीजन छोड़ते हैं। प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए ताकि हमारा वातावरण स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वातावरण को स्वच्छ रखने का एकमात्र उपाय है अधिक से अधिक पेड़ लगाना।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन दर्शन नागपाल, हेमंत चुघ, लक्ष्मण दास, सुभाष सैनी, गौरव, सोनू, अशोक सोनी, रमेश तनेजा, राजकुमार, सरपंच नूरकी अहली, तरसेम सिंह, मुलखराज चावला, संतलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, निरीक्षक बृजेंद्र, निरीक्षक रिछपाल, निरीक्षक विक्रमजीत, निरीक्षक दिलीप, निरीक्षक हरबंस लाल, उपनिरीक्षक बहादुर सिंह सहित पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया तथा पौधारोपण किया ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें