फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग का दावा- जिले में डेंगू के 12 मरीज ही दाखिल, हकीकत- नहीं मिल रहे बेड

विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्वे करते हुए कर्मचारी। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू मरीजों का जिले में आंकड़ा 956 तक पहुंच गया है। बुधवार को जिले में डेंगू के 11 नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में डेंगू के 19 फीसदी मरीज ही अस्पताल में दाखिल हुए हैं। विभाग के आंकड़ों में फिलहाल जिले में कुल 12 मरीज ही अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 171 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। लेकिन वास्तविकता में अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। हालात यह हैं कि मुख्य निजी अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा। निजी अस्पतालाें में अभी डेंगू के अभी भी 100 से ज्यादा मरीज दाखिल हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 956 मरीजों में से 183 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

जिले में मिले डेंगू के ये नए केस
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव चिंदड़ में 16 वर्षीय किशोर, गांव माजरा निवासी 45 वर्षीय युवती, भट्टूकलां में 22 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती, ढाबीकलां निवासी 46 वर्षीय महिला, जाखल निवासी 45 वर्षीय युवती, टोहाना निवासी 18 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के शक्तिनगर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है।
63 मरीजों के डेंगू सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बुधवार को डेंगू के 63 सैंपल लिए हैं। अब तक 3652 डेंगू के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 956 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जिले में अब तक 4 लाख 34 हजार घरों में सर्वे हो चुका है। इसमें 5348 घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन

घरों में लारवा न पनपने दें
जिले में डेंगू के 11 नए केस मिले हैं और 26 घरों में लारवा मिला है। लोगों से अपील है कि अपने घरों में लारवा न पनपने दें। घरों की सफाई रखें और आसपास भी पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें