फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 51 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 28 Oct 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की अंजलि कॉलोनी में पानी से भरी टंकी को खाली करता स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में ही डेंगू के 18 नए मामले सामने आ चुके हैं। जिले में डेंगू मामलों का आंकड़ा अब 51 तक पहुंच गया है। वहीं दो मरीज अभी अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

हालांकि, डेंगू के मामले सामने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी जागरूकता अभियान तेज किया हुआ है। विभाग की टीमें लगातार लारवा ढूंढने के लिए सर्वे कर रही हैं। एक अगस्त से लेकर अब तक करीब तीन महीनों में 3,37,117 घरों में टीमें लारवा की जांच के लिए पहुंच चुकी है। इनमें से 2791 घरों में लारवा पाया गया था, जिसको नष्ट करवा कर मकान मालिकों को जागरूक किया गया है।


डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना

- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना

- आंखों के पीछे दर्द होना
डेंगू से बचाव के लिए ये करें :
- सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, होदी, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तन व अन्य पानी से भरे बर्तन अवश्य खाली करें। इन्हें कपड़े से रगड़ कर साफ करके व सुखाकर ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

- यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे हों, तो रगड़ कर साफ करके सूखाकर रख दें।

- छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद करके रखें।
- शरीर को ढक कर रखें और मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। पूरी बाजू के वस्त्र पहनें।
- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

- घरों के दरवाजे व खिड़कियों पर जाली का इस्तेमाल करें।
-

डेंगू के जिले में अब तक 51 केस मिल चुके हैं। विभाग की ओर से लगातार घरों का सर्वे किया जा रहा है। जहां पर भी लारवा मिलता है, उसे नष्ट करवाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें