फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक की हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना प्रभारी से मिले परिजन

Mon, 28 Oct 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर थाना में थाना अध्यक्ष से मिलने आए मृतक आकाश के परिजन ।
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र में 18 अक्तूबर को 26 वर्षीय युवक आकाश की हत्या मामले में आरोपी पांच लोगों में से दो की ही गिरफ्तारी होने पर परिजन रविवार को शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह से मिले। मृतक के परिजनों ने हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने परिजनों को बताया कि मामले में सुबूत सामने आने पर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों के मामले में जांच जारी है। जांच के आधार पर ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि 18 अक्तूबर को शहर के फतेहाबाद रोड पर बड़ी नहर के पास 26 वर्षीय वेटर आकाश की लाश मिली थी। मृतक का मुंह पूरी तरह कुचला हुआ था।
शहर पुलिस ने मृतक आकाश के भाई अजय की शिकायत पर उनके वार्ड के ही अमरनाथ उर्फ शेर, उसके पिता राकेश, माता अमरजीत कौर, भाई साहिल और रिश्तेदार सोनू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। शहर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरनाथ और सोनू को गिरफ्तार कर दोनों हिसार जेल भेज दिया। आकाश की हत्या के मामले में नामजद अमरनाथ के परिवार के तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी परिजन मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें