फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सेम की समस्या के हल के लिए ठोस योजना बनाने की मांग

Mon, 25 Aug 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
उप तहसील भट्टूकलां में धरने पर बैठे किसान। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टूकलां उप तहसील कार्यालय में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने सोमवार को धरना देकर नायब तहसीलदार सोमेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने की। धरने में प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भट्टू क्षेत्र में सेम की की समस्या प्रमुख है। सरकार सेम की समस्या हल करने के लिए ठोस योजना बनाएं। कपास की फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन किसानों को समय पर खाद और कीटनाशक नहीं मिल पा रहे। फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे हालात में बरसाती पानी व सेम से फसलें खराब हो चुकी है। इसके लिए स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश के किसान गहरी आर्थिक परेशानी में फंस जाएंगे। इस अवसर पर सतीश बेनीवाल, विजय सिंह जाखड़, बृजलाल कड़वासरा, अशोक कुमार, सतपाल, सुरेश, लीलूराम सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें