फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण 29 से

Mon, 25 Aug 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि टोहाना आज खेल हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बनाए गए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह सोमवार को अपने फार्म हाउस पर खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बराला से मुलाकात के दौरान सरकार की खेल नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक देश में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता और अन्य खेल आयोजनों का भव्य आयोजन होगा। इसके लिए पंजीकरण 29 अगस्त से शुरू होंगे। खेल महोत्सव में परंपरागत खेलों के साथ आठ प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। ये प्रतियोगिताएं ग्राम स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर तक आयोजित होंगी। सांसद खेल महोत्सव 21 सितंबर से शुरू होकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें