फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ही की थी लोहे की रॉड से पत्नी और दो बच्चों की हत्या

विज्ञापन
जानकारी देते हुए डीएसपी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। गांव रोझावाली के पास विगत शनिवार को मां और दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि पति की करतूत थी। पति ने ही चरित्र पर शक के चलते ही लोहे की रॉड से अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की थी और खुद पर भी रॉड से चोट मारकर इस हत्याकांड को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस ने अब आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लोहे की रॉड बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

बुधवार को डीएसपी धर्मवीर पुनिया ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 7 दिसंबर शनिवार को सुबह गांव रोझांवाली के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए मां और उसके दो बच्चों की मौत के बारे में पुलिस पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि यह मामला हत्या का था और मृतक महिला के पति ने ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। डीएसपी पूनिया ने बताया कि विगत शनिवार को पुलिस के पास फोन आया था कि गांव रोझां वाली के समीप सड़क दुर्घटना में एक गांव निवासी व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसकी 6 वर्षीय बेटी और 2 वर्षीय बेटा सड़क पर घायल पड़े हैं। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से रतिया सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पत्नी और बेटे मृत घोषित कर दिया वही घायल व्यक्ति और उसकी बेटी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था जहां पर उपचार के दौरान लड़की की भी मौत हो गई और व्यक्ति को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
डीएसपी ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को यह मामला सड़क दुर्घटना का नहीं बल्कि हत्या का लगा। जिस पर मृतक महिला के पटियाला निवासी मामा के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी ने कहा कि मृतकों के सिर में एक जगह चोट लगे होने के चलते और दुर्घटना के बाद चारों घायल एक ही जगह पर बिल्कुल पास पास मिले इसके अलावा व्यक्ति के ज्यादा चोट ना आने के कारण पुलिस को भी यह मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए कहा कि इन हत्याओं को अंजाम उसके गांव के एक रिश्तेदार व कुछ अन्य लोगों द्वारा दिया गया है।
विज्ञापन

पत्नी से रहती थी अनबन
जब पुलिस ने अपनी पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी ने कहा कि पत्नी से अनबन रहती थी और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह फूट पड़ा। पूछताछ में बताया कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले हुई थी तथा पति-पत्नी में अनबन रहती थी। उसकी पत्नी अक्सर महंगे सामान का शौक रखती थी। पति को उसके चरित्र पर शक करता था और इसी शक के चलते उसको अंदेशा था कि उसका बेटा उसकी औलाद नहीं है। हादसे से 1 दिन पहले व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डिमांड पर उसे 13000 का मोबाइल ले कर दिया था लेकिन फिर रात को दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया।
साजिश के तहत महिला और बच्चों को लेकर निकला था घर से
डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उसने साजिश के तहत ससुराल चलने के नाम पर दोनों बच्चों और पत्नी को साथ लेकर अलसुबह बुढलाडा की ओर रवाना हो गया और रास्ते में गांव रोझां वाली के समीप सुनसान जगह देखकर बाइक रोककर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटनाक्रम को देख रहे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिस पर आरोपी ने पहले अपने बेटे की भी सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी, बाद में अपनी बेटी की भी हत्या कर दी और खुद अपने आप को घायल करके वही लेट गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को रतिया सरकारी अस्पताल लाया गया। डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह अपनी बेटी को नहीं मारना चाहता था क्योंकि उसे लगता था वह उसकी औलाद है। जब बेटी को भी उसने मार दिया तो वह खुद भी मरना चाहता था। डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसका पुलिस रिमांड लेकर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड का पता लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें