फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्हाट्स एप कॉल पर होती थी हेरोइन सप्लाई करने की डीलिंग

Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में हेरोइन तस्करी मामले में पकड़ा गया आरोपी तस्कर महंगा सिंहस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए टोहाना पुलिस ने 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी जगसीर के साढू को गिरफ्तार किया है। आरोपी साढू की पहचान 32 वर्षीय महंगा सिंह निवासी समाना तहसील के गांव बडनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने संगरूर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि महंगा सिंह और जगसीर दोनों साढू भाई हैं और कमीशन पर हेरोइन सप्लाई का काम कर रहे थे। दोनों को हेरोइन सप्लाई का टारगेट दिया जाता था।

व्हाट्स एप कॉल पर होती थी डीलिंग

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों अमृतसर के मुख्य सप्लायर के संपर्क में थे। उक्त सप्लायर दोनों को हेरोइन देता था और ये आगे सप्लाई करते थे। उनके बीच व्हाट्स एप कॉल पर डीलिंग होती थी। स्पलायर व्हाट्सएप कॉल पर बताता था कि हेरोइन कहां पर सप्लाई की जानी है। हेरोइन की एक बार सप्लाई पहुंचाने पर एक लाख रुपये कमीशन मिलता था।
विज्ञापन


-

अफगानिस्तान से सप्लाई की आशंका

इधर, पुलिस अमृतसर निवासी सप्लायर का पता लगाने में जुटी है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। विदेश से हेरोइन सप्लाई अमृतसर पहुंच रही है और यहां से आगे सप्लाई की जा रही है। ऐसे में नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय स्तर के होने की भी आशंका है। हेरोइन के अफगानिस्तान से सप्लाई होने की आशंका है। वजह ये है कि पुलिस ने 18 मार्च को जगसीर उर्फ जग्गा को जब 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन के आठ पैकेट के साथ पकड़ा था। उन पैकेट पर अरबी भाषा में शब्बा खेर लिखा था। इसके अलावा नीले और हरे रंग की मोहर से 999 व 9999 नंबर लिखे थे।

-

टोहाना में 4 किलो 5 ग्राम पकड़ी गई हेरोइन मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जोकि जगसीर का साढू है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही मुख्य सप्लायर को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें