फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच फीसदी लोग बीपी-मधुमेह से पीड़ित, 12 फीसदी का सिर्फ बढ़ रहा रक्तचाप

Sat, 22 Mar 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में कैंप के दौरान बीपी और शुगर की जांच करते हुए कर्मचारीस्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्र सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को 30 प्लस उम्र के लोगों के बीपी और मधुमेह की जांच के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की तरफ से उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर नागरिक अस्पताल में जांच जारी है।
विज्ञापन


अब तक विभाग की तरफ से 22 हजार लोगों के बीपी और मधुमेह की जांच की गई है। जांच में पांच फीसदी लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें बीपी और मधुमेह दोनों ही बीमारी मिली है। इसके अलावा 12 फीसदी में अकेली बीपी की दिक्कत मिली है। अगर मधुमेह की बात करें तो अकेले 9 फीसदी लोगों में मधुमेह बीमारी मिली है।

विभाग की तरफ से 31 मार्च तक जिले में 65 हजार लोगों के बीपी और मधुमेह जांच के निर्देश दिए गए है ताकि बीमारी का पता लगने पर समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 19 मार्च तक 22,366 लोगों के बीपी की जांच की गई तो 2864 लोगों में उच्च रक्तचाप मिला है। इसके अलावा 22,067 लोगों के मधुमेह की जांच की गई तो 2059 लोगों में मधुमेह बीमारी मिली है। इसके अलावा 1,332 लोग ऐसे मिले है जिनमें बीपी और मधुमेह दोनों ही बीमारी मिली हैं।
विज्ञापन


-

ये दिया गया है जांच का लक्ष्य

स्वास्थ्य केंद्र मरीज

उप स्वास्थ्य केंद्र 10

पीएचसी 25

सीएचसी 40

एसडीएच 75

नागरिक अस्पताल 100

-

कोरोना के दौरान पुरानी बीमारियों से हुई थी मौत

कोरोना महामारी के दौरान जिले में कई लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान ये सामने आया था कि अधिकतर लोग पहले से अन्य बीमारी बीमारियों से भी ग्रस्त थे। जिसमें बीपी-मधुमेह बीमारी मुख्य तौर पर थी। इसी के चलते विभाग ने अब ये मिशन शुरू किया है। जिसमें बीपी और मधुमेह का समय रहते पता लगाया जा सके और उपचार शुरू हो सके।

गलत जीवनशैली बन रहा कारण







नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि उच्च रक्तचाप के कई कारण हो सकते हैं लेकिन मुख्य तौर पर गलत खानापान, तनाव, धूम्रपान और शराब का सेवन उच्च रक्तचाप के कारण है। अधिक वजन भी उच्च रक्तचाप का कारण है। मधुमेह के भी कई कारण हैं। इसमें मुख्य तौर पर अनुवांशिकता, जीवनशैली, ज्यादा वजन होना कारण है।



-

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करें व्यायाम

डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि बीपी को नियंत्रित रखने के लिए फल सब्जियां और साबुत अनाज खाएं। हर दिन कम से कम तीस मिनट व्यायाम जरूर करें। तनाव दूर करें और ध्यान लगाएं। वजन नियंत्रित रखें। मधुमेह को कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार खाएं। मीठे का परहेज करें। हाई फाइबर डाइट और प्रोटीन का सेवन करें, पर्याप्त नींद लें।

-

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार 30 से ज्यादा उम्र के लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। जिसमें बीपी व मधुमेह जांचा जा रहा है। इस दौरान जो भी बीपी और मधुमेह के मरीज मिल रहे हैं, उनका उपचार शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें